अहमदनगर, 19 मई (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके राधाकृष्ण विखे पाटिल के ऊपर उनके बड़े भाई अशोक विखे पाटिल ने किसानों को गन्ने की कीमत का भुगतान करने में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अशोक ने अहमदनगर जिले के लोनी में अपने दादा स्वर्गीय विठ्ठलराव विखे पाटिल की मूर्ति के पास सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की रविवार को घोषणा की। अशोक ने कहा कि वह राधाकृष्ण, उसकी पत्नी शालिनी और बेटे सुजय के खिलाफ किसानों को गन्ने की उचित एवं लाभकारी कीमत (एफआरपी) नहीं देने की सरकार से जांच करवाने की इच्छा जाहिर
from Maharashtra महाराष्ट्र News, Maharashtra News in Hindi, महाराष्ट्र समाचार, खबरें| http://bit.ly/2WVBfHI
No comments:
Post a Comment