url shortner

Sunday, August 25, 2019

मुंबई: दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर केस

मुंबई मुंबई के विरार पश्चिम की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने अपने पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस धारा 498, 323, 504, 506, 376, 377, पोक्सो 8, 12,34 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार विरार पश्चिम निवासी 26 वर्षीय महिला की शादी 2010 में पुणे स्थित पिंपरी चिंचवड, गोविंद नगर निवासी अभिजीत महेंद्र अग्रवाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ना देने लगे। साथ ही पति उसे मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाकर कुकर्म करता था। दहेज के लिए आए दिन सास, पति व दोनों ननद उसे खाना नहीं देते थे। साथ ही मारपीट व गाली गलौज करते थे। जिससे तंग आकर वह घर छोड़कर मायके में रहने आ गई। शुक्रवार को महिला ने विरार पुलिस स्टेशन में पति महेंद्र अग्रवाल, सास, शोभना, ननद, मेघना व प्रार्थना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/30IF0lL

No comments:

Post a Comment