पुणे, 13 दिसंबर (भाषा) सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि भारतीय सेना को नौकरी प्रदाता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। साथ ही जनरल रावत ने बीमारी या दिव्यांगता का बहाना कर ड्यूटी से बचने या लाभ प्राप्त करने वाले जवानों को चेतावनी भी दी। उन्होंने ड्यूटी के दौरान वास्तव में दिव्यांग होने वाले पूर्व सैनिकों और सेवारत जवानों को सभी मदद देने का भरोसा दिया। जनरल रावत ने कहा, ‘‘अक्सर देखा गया है कि लोग भारतीय सेना को एक रोजगार का जरिया मानते हैं। नौकरी हासिल करने का जरिया।’’
from Pune News in Hindi, पुणे Pune News, पुणे समाचार, खबरें| https://ift.tt/2QtTXHg
No comments:
Post a Comment